मुंगेली। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की फॉलो गाड़ी ने एक 12 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे का पैर टूट गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से सिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायल बच्चे का नाम शाश्वत सिंह है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह रायपुर से मुंगेली नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले हैं।

फॉलो वाहन उन्हें यहां लाने के लिए जा रही थी। उसी दौरान मुंगेली-रायपुर रोड में चिरहुला गांव के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका, जबकि उसे मानवता के नाते गाड़ी रोककर बच्चे को अस्पताल तक पहुंचाना चाहिए था।

घटना के बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर को आया इस एक्टर पर गुस्सा ,कहा – ''तू टाइम और जगह बता फिर बॉल छू कर दिखा''

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।