पूर्व किक्रेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर को बीती रात करीब 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में धमकी दी गई है कि हम तुम्हें (गौतम गंभीर को) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दी। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह सच में कोई धमकी भरा मेल है या किसी की जानबूझकर की गई शरारत।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।