बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Former cricketer Mohammad Azharuddin: राजनीति की पिच पर बैटिंग करेंगे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, 31 अक्टूबर को तेलंगाना सरकार में लेंगे मंत्री पद की शपथ

Former cricketer Mohammad Azharuddin: राजनीति की पिच पर बैटिंग करेंगे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, 31 अक्टूबर को तेलंगाना सरकार में लेंगे मंत्री पद की शपथ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Former cricketer Mohammad Azharuddin: हैदराबाद। Telangana Cabinet Minister: पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। वे 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस फैसले की बड़ी वजह जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाला उपचुनाव है। इस सीट पर करीब 30% मुस्लिम मतदाता हैं, इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि अजहरुद्दीन की एंट्री से पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा।

Former cricketer Mohammad Azharuddin: अभी तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। इसको लेकर सरकार पर मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। अब अजहरुद्दीन के शामिल होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद रेवंत रेड्डी कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हो जाएंगे, जबकि राज्य में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।

Former cricketer Mohammad Azharuddin: बता दें कि, अजहरुद्दीन ने 2009 में मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। 2014 में उन्होंने राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में 2018 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। साल 2000 में उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे, जिसके बाद BCCI ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने यह बैन हटा दिया और उन्हें फिर से क्लीन चिट मिल गई।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन