गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पूर्व न्यायाधीश राव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर नियुक्त

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने रिटर्निंग अफसर की नियुक्ति कर दी है। संघ ने पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश गणपत राव को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। श्री राव को 30 अप्रैल के पहले छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। अभी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छग ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पिछली बार हुई प्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें कई पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को नए अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की थी, क्योंकि छत्तीसगढ़ को 37वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली हुई है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल को छग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनाए जाने की बात की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन