रायपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम एवं उपचार के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक निधि से 51 लाख रुपए तथा व्यक्तिगत रूप से 1 लाख का योगदान दिया है।
अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 21 लाख रुपए,इस संक्रमण के उपचार एवं आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए डॉ भीमराव आंबेडकर चिकित्सालय को 20 लाख रुपए तथा जिला चिकित्सालय को 10 लाख रुपए प्रदान किया है।


साथ ही उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में व्यक्तिगत रूप से 1 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सभी को हर संभव यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  कोरोना काल के बीच नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने वैक्सीन न लगाने का जारी किया फरमान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।