Former US President Donald Trump's first wife Ivana Trump dies, children write emotional message
Former US President Donald Trump's first wife Ivana Trump dies, children write emotional message

न्यूयॉर्क/मैनहट्टन। (Former US President Donald Trump’s first wife Ivana Trump dies) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली पत्नी इवाना का निधन हो गया है। उनकी 73 साल की उम्र में मैनहट्टन स्थित उन के घर पर मौत हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इवाना ट्रंप की मौत सीढ़ियों से गिर होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान रही है और उनकी मौत की जांच में जुटी है। जल्दी ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

अपने भावुक संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘वह अद्भुत, सुंदर महिला थी, जिसने शानदार और प्रेरक जीवन जिया। उसे हम सभी पर गर्व था और हमें उस पर।’ इस बीच इवाना और ट्रंप की बेटी इवांका की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दिवंगत मां के लिए भावुक संदेश लिखा है। इवांका ट्रंप ने लिखा, ‘मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। उनकी यादों को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगी।’

See also  भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जारी किया नोटिस

इवांका ने यह संदेश लिखते हुए अपनी मां की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। इवांका ने लिखा कि मां की मौत से मेरा दिल टूट गया है। वह बेहद विद्वान, चार्मिंग, जुनूनी और खुश रहने वाली थीं।

बता दें कि इवाना और डोनाल्ड ट्रंप के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी इवांका ट्रंप हैं। इसके अलावा ट्रंप जूनियर और इरिक ट्रंप भी दोनों की संतानें हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।