गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

गांजा तस्करी करते नवनिर्वाचित जनपद सदस्य समेत चार पकड़ाए

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सूरजपुर। जन सेवा के नाम पर सत्ता में आने वाले नेताओं के अपराधों में लिप्तता सामने आती रहती है। अबकी बार एक नवनिर्वाचित जनपद सदस्य के साथ चार आरोपियों को भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह करीबन 7 बजे सूचना मिली की ओडिसा से कुछ लोग एक एक्सयूवी में गांजा लेकर रामानुज नगर क्षेत्र में जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने गणेशपुर के पास घेराबंदी कर सफेद कलर की एसयूवी की तलाशी ली, जिसमें एसयूवी की डिक्की में 47 बैग गांजा मिले, जिसे जब्त किया। गांजा की कीमत पांच लाख रुपए है।

गाड़ी में सवार चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से 3400 रुपए के रेट से लाकर यहां 8000 रुपए के रेट से बेचा जाता है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नवनिर्वाचित जनपद सदस्य कृष्ण साहू है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन