श्रीनगर। (LOC) जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें आर्मी के एक कैप्टन समेत दो जवान और बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल शहीद हो गए हैं।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि सेना के गश्ती दल ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 7-8 नवंबर की रात करीब एक बजे नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में) के निकट गश्ती दल ने कुछ अज्ञात लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। मुठभेड़ स्थल से एक AK राइफल और दो थैले बरामद हुए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों के बजट प्रस्ताव पर सीएम भूपेश की अध्यक्षता में हुआ विचार विमर्श

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।