शोपियां मुठभेड़
शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे तार

टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शोपियां के मनिहाल गांव में चार आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

इस संयुक्त ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक एके-47 और तीन पिस्टल मिली हैं.

वाहनों, बंकरों और जवानों की बुलेट प्रूफिंग क्षमता को किया और मजबूत

बता दें कि पिछले सप्ताह शोपियां के रावलपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश कमांडर सज्जाद अफगानी मारा गया था। अफगानी के पास से मिली चीन निर्मित स्टील की 36 गोलियों ने सुरक्षाबलों के कान खड़े कर दिए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपने वाहनों, बंकरों और जवानों की बुलेट प्रूफिंग क्षमता को और मजबूत किया है। स्टील की यह गोलियां सामान्य बुलेट प्रूफ वाहनों और जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदने की क्षमता रखती हैं। 

See also  RJD Defeat : टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोने वाले मदन शाह का बड़ा बयान! मेरे श्राप से ही 25 सीटों पर सिमटी RJD…

सुरक्षा की एक परत और बढ़ाई गई

अधिकारियों ने बताया कि विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में अब जो वाहन और जवान तैनात किए जा रहे हैं, उनमें सुरक्षा की एक परत और बढ़ा दी गई है। सामान्य तौर पर एके सीरीज राइफल्स में इस्तेमाल होने वाली गोलियां व अन्य विस्फोटक पर चीनी तकनीक से हार्ड स्टील कोर की परत चढ़ाई जा रही है। इससे गोलियों में भेदने की क्षमता बढ़ जाती है।

हाल ही में जैश कमांडर सज्जाद अफगानी के पास से मिले कारतूस जिसे आर्मर पियर्सिंग (एपी) कहा जाता है, कठोर स्टील या टंगस्टन कार्बाइड से निर्मित पाए गए हैं।

स्टील से बने कारतूसों के इस्तेमाल की पहली घटना वर्ष 2017 के नए साल की पूर्व संध्या पर सामने आई थी, जब जैश आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर आत्मघाती हमला किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Decaying Sports Ground : 48 घंटे में 2 बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत! रिंग गरने से गंवाई जान, देखें CCTV फुटेज…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।