टीआरपी डेस्क। अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है, तो फिर 31 मार्च 2020

से पहले इसको दाखिल जरूर कर लें। हालांकि ऐसा करने पर आपको 10 हजार रुपए का जुर्माना भी

देना होगा। बता दें कि असेसमेंट ईयर 2019-20 और वित्त वर्ष 2018-19 का आयकर रिटर्न भरने

की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। 31 अगस्त तक अगर किसी व्यक्ति ने आईटीआर नहीं भरा है तो

फिर वो पांच हजार रुपए का जुर्माना देकर अपना रिटर्न 31 दिसंबर 2019 तक दाखिल कर सकता था।

वहीं अब एक जनवरी 2020 से लेकर के 31 मार्च 2020 तक रिटर्न दाखिल करने पर 10 हजार रुपए

का जुर्माना लगेगा।

 

आयकर अधिनियम, 1961 के सेक्शन 234एफ के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रिटर्न फाइल करने वाले को

5,000 रुपये तथा इसके बाद रिटर्न फाइल करने वालों को 10,000 रुपए की पेनल्टी देनी पड़ेगी।

अगर आईटीआर फाइल करने वाले की कुल आय पांच लाख रुपए है तो विलम्बित आईटीआर के लिए

See also  ये कोई आतंकी नहीं सिंगर हैं जाने यूजर क्यों बोले.दिवाली के मौके पर फट न जाए

पेनल्टी 1,000 रुपये है। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति की ग्रॉस टोटल इनकम टैक्स छूट की सीमा

को पार नहीं करती है तो उसे 31 अगस्त, 2019 के बाद और 31 मार्च, 2020 तक आईटीआर फाइल

करने पर भी लेट फाइन नहीं देना होगा।

 

आईटीआर का सत्यापन करना भी जरूरी

सरकार के तमाम प्रयासों से इस बार 31 अगस्त तक रिकॉर्ड संख्या में करदाताओं ने रिटर्न भरा है, लेकिन

इसमें से एक तिहाई से भी ज्यादा करदाताओं ने रिटर्न फॉर्म को सत्यापित नहीं कराया है। ऐसे फॉर्म को

आयकर विभाग निरस्त कर सकता है और इस पर रिफंड का भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

 

आयकर विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार तय तिथि तक रिकॉर्ड 5.65 करोड़ लोगों

ने रिटर्न दाखिल किया है। इनमें से महज 3.61 करोड़ ने ही अपने रिटर्न को सत्यापित कराया, जबकि

2.04 करोड़ लोग सत्यापन नहीं कर सके हैं। आयकर कानून के तहत ऐसे में उनका रिटर्न अधूरा माना

See also  दिल्ली में 'आप' की प्रचंड जीत का जश्न राजधानी में भी दिखा, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

जाएगा और विभाग इसे रद्द कर सकता है। अगर आपने भी अपना रिटर्न फॉर्म सत्यापित नहीं कराया

है, तो जल्द ऑनलाइन या दस्तावेज भेजकर ऑफलाइन तरीके से काम पूरा कर सकते हैं। आयकर

विभाग ने ऑनलाइन सत्यापन के लिए अपने पोर्टल पर नई सुविधा शुरू की है, जिसमें लॉग-इन

करने की भी जरूरत नहीं है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।