अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने गर्भ संस्कार

शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल की है। विश्वविद्यालय 3 महीने का पाठ्यक्रम प्रस्तावित

कर रहा है। जिसमें माता-पिता को गर्भ संस्कार की शिक्षा दी जाएगी।

 

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में तीन प्रश्नों के आधार पर माता-पिता को वर्कशॉप के

जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें मोरल वैल्यू, योगा और गर्भावस्था में किस तरीके का व्यवहार

माता-पिता को करना चाहिए, उनकी दैनिक क्रिया कैसी होनी चाहिए। इस विषय में शिक्षित किया

जाएगा। ये ट्रेनिंग विश्वविद्यालय के योग विभाग में होगी।

 

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसएन शुक्ला ने बताया कि हाल ही में हुए दीक्षांत समारोह में

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गर्भ संस्कार शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने

इसकी ट्रेनिंग पर जोर दिया था, उन्हीं से प्रेरित होकर विश्वविद्यालय ने ये नया

पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल की है।

 

 

आपको बता दें कि कई मेडिकल रिसर्च में यह प्रमाणित हो चुका है कि गर्भवस्थ शिशु को

माता पिता की दिनचर्या प्रभावित करती है। ऐसे में उन माता पिता को ट्रेनिंग देना बहुत

आवश्यक होता है। गुरुकुल पद्धति विद्यालय में बाकायदा इसकी शिक्षा दी जाती रही है।

विदेशों में भी माता-पिता को ट्रेन किया जाता है। उसी की तर्ज पर अब अवध

विश्वविद्यालय अपने तीन महीने के कोर्स में माता-पिता को गर्भ संस्कार सिखाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।