बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

रायपुर में इस पेट्रोल पंप के सामने पलटा गैस टैंकर, जानें फिर क्या हुआ

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजधानी के रिंग रोड नंबर-3 पिरदा चौक के पास आज गैस टैंकर पलटने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना में टैंकर से गैस लीक नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना विधानसभा थाना इलाके में स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस के मुताबिक भारत पेट्रोलियम का टैंकर विशाखापटनम से आ रहा था. घटना में किसी को चोट नही आई है, लेकिन टैंकर पलटने से रिंग रोड नंबर 3 ब्लॉक हो गया, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए रोड को वन-वे करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही से टैंकर पलटा, टैंकर पलटने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं गैस टैंकर होने की वजह से सावधानी बरतते हुए पुलिस ने बेरिकेटिंग कर दी है। लोगों को पास नहीं जाने दिया जा रहा है। घटना की सूचना टैंकर मालिक को दे दी गई है।


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन