मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ दिया है। एक दिन पहले अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर हासिल किया था, लेकिन गौतम अडाणी फिर उनसे आगे निकल गए। अंबानी-अडाणी के बीच भारत के नंबर-1 अरबपति की होड़ भी पिछले हफ्ते से जारी है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। जबकि बुधवार को भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया था।

विश्व में अडाणी 10 वें नंबर पर, अंबानी 11 पर

विश्व के 10 शीर्ष अमीरों की सूची में अब अडाणी 91.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10 वें नंबर पर पहुंच गए। जबकि, मुकेश अंबानी 91.0 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर आ गए। तीन फरवरी को मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य 1.2 अरब डॉलर घट गया था। इस कारण अडाणी 12वें स्थान से चढ़कर 10 वें पर पहुंच गए थे।

See also  नेहरू मेमोरियल का नाम बदल कर रखा गया पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी

इसी दिन मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस कारण जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए। अभी वह 81.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के रईसों में 13वें स्थान पर हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।