बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

शरद पवार की मदद से राज्यसभा जाएंगे गुलाम नबी आजाद? मुलाकात के बाद अटकलें

शरद पवार की मदद से राज्यसभा जाएंगे गुलाम नबी आजाद? मुलाकात के बाद अटकलें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ देर रात हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में तेजतर्रार अटकलों को हवा दे दी है।

जिसमें कहा जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद शरद पवार की मदद से राज्यसभा जाएंगे, बता दें कि दोनों की यह मुलाकात राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। यह भी बता दें कि आजाद और पवार की बैठक दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास से कुछ ही दूरी पर हुई है।

वह इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बीते साल उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। फिलहल वह दोनों में से किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। आजाद कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन चाहने वाले समूह यानी जी-23 के नेता हैं। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि उनकी अपनी पार्टी, उन्हें राज्यसभा सांसद बनने का मौका फिर से दे।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, “मैं शरद पवार जी से मिलता रहता हूं। वास्तव में मैं अक्सर अपने कई राजनीतिक सहयोगियों से मिलता हूं। पवार जी और मैंने 40 से अधिक वर्षों तक एक साथ काम किया है।

आजाद ने कहा कि, कांग्रेस कार्य समितियों के साथ-साथ पीवी नरसिम्हा राव सरकार और यूपीए सरकार के मंत्रिमंडलों में भी हम दोनों साथ थे।'' उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस और राकांपा वैसे भी पहले चचेरे भाई हैं। पवार जी से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।"

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन