बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट,जाने कितना हुआ रेट

धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट,जाने कितना हुआ रेट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली : भारत में त्योहार का महीना चल रहा है। त्योहार में सबसे जयदा सोना (gold ) लिया जाता है। डॉमेस्टिक मार्केट में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा सप्ताह की शुरुआत में लगभग 52,000 रुपये तक बढ़ने के बाद मौजूदा समय में 50838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी (Silver Price Today) का वायदा भाव बढ़कर 57,304 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने अगले महीने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना को बढ़ावा दिया। हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,660.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

मंदी और पॉलिटिकल टेंशन से मिल सकता है सपोर्ट
विश्लेषकों का कहना है कि हालांकि मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए फेड के आक्रामक रुख के बीच सोना अधिक सुधारात्मक कदमों की चपेट में है, लेकिन जियो पॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक मंदी की चिंताओं से कीमतों को निचले स्तरों पर सपोर्ट मिल सकता है। हाजिर चांदी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 18.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते अब तक सोना करीब 1.5 फीसदी टूट चुका है।

कम हुई गोल्ड होल्डिंग
गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में सितंबर में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कोर सीपीआई सालाना आधार पर 6.6 फीसदी उछाल पर है। हालांकि परंपरागत रूप से एक मुद्रास्फीति बचाव माना जाता है, बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी ने बुलियन की अपील को कम कर दिया है क्योंकि इससे कोई ब्याज नहीं मिलता है। मार्च में सोना 2,000 डॉलर के स्तर से सही होने के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कमजोर बनी हुई है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड सपोर्टिड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.12 फीसदी गिरकर 944.31 टन हो गई।

शॉर्ट टर्म में किस लेवल पर जा सकता है सोना
विश्लेषकों के अनुसार, शॉर्ट टर्म में सोना 1,660 डॉलर से 1,674 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकता है और दोनों में से किसी भी लेवल के टूटने से पीली धातु उस दिशा में जा सकती है। बुल्स कीमतों को 1700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रखने में विफल रहे हैं क्योंकि फेड के फैसलों की वजह से कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन