बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सुनहरा मौका,इन पदों पर निकली भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सुनहरा मौका,इन पदों पर निकली भर्ती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने एमटी ड्राइवर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। रोजगार न्यूज में वैकेंसी की जानकारी के पब्लिश होने के 45 दिनों के भीतर उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे इस सरकारी नौकरी (sarkari naukari ) के लिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

जानकारी के अनुसार इन पदों पर सिर्फ ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के लिए उम्मीदवार डिटेल्ड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। (Indian Coast Guard Detailed Notification Link )

किन पदों पर निकली वैकेंसी?
-सिविलियन एमटी ड्राइवर: 2 पोस्ट
-फोर्क लिफ्ट ऑपरेटर: 1 पोस्ट
-स्टोर कीपर ग्रेड: 1 पोस्ट
-कारपेंटर: 1 पोस्ट
-शीट मेटल वर्कर: 1 पोस्ट
-अनस्किल्ड लेबर: 1 पोस्ट
-इंजन ड्राइवर: 1 पोस्ट
-एमटी फिटर/एमटी: 1 पोस्ट

जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
सिविलियन एमटी ड्राइवर: इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास हेवी और लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस होना चाहिए। कम से कम दो साल का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है। इसके अलावा, मोटर मैकेनिज्म की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होना चाहिए।

फोर्क लिफ्ट ऑपरेटर: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। एक साल का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है। हेवी ड्यूटी ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। वहीं, अप्लाई करने वाला उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसे इंग्लिश की जानकारी होनी चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें, तो इस पोस्ट के लिए सिर्फ 18 से 17 साल की उम्र के लोग अप्लाई कर सकते हैं।

स्टोर कीपर: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी अच्छे संस्थान में दो सालों तक स्टोर को संभालने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होना चाहिए।

कारपेंटर: इस पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार का कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है। कारपेंटर ट्रेड में तीन साल का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. 18 से 30 साल की उम्र के उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

शीट मेटल वर्कर: उम्मीदवारों को बताया जाता है कि अगर उन्होंने शीट मेटल ट्रेड में आईटीआई किया है, तो वह इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस ट्रेड में उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल है।

अनस्किल्ड लेबर: इस पद पर अप्लाई करने वाला उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। आईटीआई वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तीन साल के एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवार ही इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 18 से 27 साल के उम्मीदवार अनस्किल्ड लेबर पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इंजन ड्राइवर: इस पद पर वे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजन ड्राइवर का सर्टिफिकेट हो। 18 से 30 साल के बीच के उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन