दावोस। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टेलिना जियोर्जिवा ने शुक्रवार को कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ में सुस्ती अस्थाई लग रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में ग्रोथ में सुधार की उम्मीद जताई है। जियोर्जिवा ने कहा कि अक्टूबर 2019 में आईएमएफ ने जब वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक जारी किया था, उस वक्त के मुकाबले अब दुनिया भर में हालात बेहतर दिख रहे हैं।

उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे ग्लोबल समिट ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ में ऐसा कहा। इससे पहले 20 जनवरी को जारी आउटलुक में आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.1% से घटाकर 4.8% कर दिया था।

जियोर्जिवा का कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद थमने और टैक्स दरों में कटौती जैसी वजहों से सकारात्मक माहौल बन रहा है। हालांकि, वर्ल्ड इकोनॉमी के लिए 3.3% ग्रोथ बहुत अच्छी नहीं है। हम चाहते हैं कि वित्तीय नीतियां आक्रामक हों और ढांचागत सुधारों पर फोकस किया जाए।

See also  CG News: आज आरक्षण के मामले में पैदल मार्च करेगी भाजपा, राज्यपाल को देगी ज्ञापन

इंडोनेशिया, विएतनाम में में सुधार की उम्मीद

आईएमएफ की प्रमुख ने कहा हमने भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाया है, लेकिन यह स्थिति अस्थाई लग रही है। भारत के साथ ही इंडोनेशिया और विएतनाम जैसे देशों में भी हालात सुधरने की उम्मीद है। अफ्रीकी देश भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मैक्सिको जैसे कुछ देशों में सुधार नहीं दिख रहा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।