गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

10 फरवरी तक अस्तित्व में आ जाएगा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला, जोरशोर से चल रही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अधिकारी-कर्मचारियों से राज्य सरकार ने मांगा अभिमत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ का नया जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही आगामी 10 फऱवरी तक अस्तित्व में आ जाएगा।  प्रशासनिक स्तर पर जोरशोर से इसकी तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने इस नवगठित जिले में सेवा देने के इच्छुक कर्मचारी-अधिकारियों से उनके नाम मांगा है।

नया मंत्रालय नया रायपुर के लिए इमेज परिणाम

बिलासपुर को विभाजित कर अस्तित्व में आने वाले इस नए जिले को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से ओएसडी की नियुक्त कर दी है, और बहुत ही तेज़ी से प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित किए जाने की क़वायद चल रही है।

बिलासपुर के अतिरिक्त कलेक्टर ने बिलासपुर कोटा तखतपुर बिल्हा और मस्तुरी के तहसीलदार को पत्र भेजकर उन अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तीन दिनों में मांगी है जो कि नवगठित जिले में स्वेच्छा से जाना चाहते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन