दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक को आज राज्यसभा में पेश कर सकती है सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में तीन नगर निगमों को एक करने के लिए आज (मंगलवार को) राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश कर सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा द्वारा पारित दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन करने के लिए विधेयक को आगे बढ़ाएंगे, और इस पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि पिछले हफ्ते, लोकसभा ने राष्ट्रीय राजधानी में तीन नगर निगमों को एक करने के लिए दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया था।

इन मामलों पर भी चर्चा

उच्च सदन की कार्य सूची के अनुसार, केंद्र द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट, लागत और कार्य लेखाकार और कंपनी सचिव (संशोधन) विधेयक, 2022 को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए भी पेश किए जाने की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संशोधन, विचार करने और पारित करने के लिए विधेयक को आगे बढ़ाएगी।

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का प्रस्ताव है कि लोकसभा द्वारा पारित त्रिपुरा के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए और उच्च सदन द्वारा पारित किया जाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।