राजयपाल, सीएम और एसएसपी ने किया शस्त्र पूजा, दी रखिया बलि
राजयपाल, सीएम और एसएसपी ने किया शस्त्र पूजा, दी रखिया बलि

0 सीएम हाउस, राजभवन और सदर पुलिस लाइन में पूजा-अर्चना के बाद किया गया हर्ष फायर

टीआरपी डेस्क

विजयादशमी पर परंपरा का निर्वाह करते हुए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। सीएम हॉउस से लेकर राजभवन और सर पुलिस लाइन रायपुर में पूजा के बाद रखिये(भूरा कुम्हड़ा)की भी बलि दी गई। फिर अधिकारीयों और जवानों ने हर्ष फायर किया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने शस्त्रों की पूजा कर माता से अभय का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM हाउस में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। इधर राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शस्त्र पूजा कर दशहरा की शुभकामना दी।

अफसरों ने हवा में चलाई गोलियां

रायपुर पुलिस लाइन शस्त्रागार में शस्त्र पूजा हुई। इसमें एसएसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित, एएसपी अभिषेक महेश्वरी, एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी पश्चिम डीसी पटेल, पुरानी बस्ती सिटी एसपी राजेश चौधरी, सिविल लाइन सिटी एसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित तमाम अधिकारी-जवान शामिल हुए। पूजा के बाद अफसरों ने हवा में गोलियां चलाईं।

See also  IND vs SA 1st Test : अपने ही जाल में फंसी भारतीय टीम! स्पिन ट्रैक में सारे बल्लेबाज हुए फ्लॉप, 124 रन के टारगेट के जवाब में 93 पर ढ़ेर…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।