गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में मिली युवक की लाश, वजह जानने में जुटी GRP

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में बीती रात छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में एक युवक की लाश मिलने

से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के कोचिंग डिपो (Coaching depot) में मेंटनेंस के

दौरान कर्मचारियों की नजर युवक की लाश पर पड़ी. इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल जीआरपी को इस

घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज

दिया है. माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से युवक की मौत हुई है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं

हो पाई है. जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है.

मेंटेनेंस कर्मचारियों ने देखी लाश

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कोचिंग डिपो में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मेंटनेंस का काम चल रहा था.

कर्मचारी स्लीपर कोच (Sleeper Coach) की सफाई कर रहे थे. एस-7 कोच में कर्मचारी सफाई कर रहे थे.

कोच के टॉयलेट की सफाई के लिए गए कर्मचारियों को पता लगा की टॉयलेट अंदर से बंद है. कर्मचारियों ने

आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. मामला संदेहास्पद लगने के बाद कर्मचारियों ने जीआरपी

को इसकी सूचना दी.

जीआरपी ने निकाली लाश

कर्मचारियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.

काफी मशक्कत के बाद टॉयलेट की खिलड़ी से जब देखा गया तब अंदर जमीन पर एक युवक की लाश पड़ी मिली.

फिर टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर युवक के लाश को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन