सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रन का लक्ष्य, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी

GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रन का लक्ष्य, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

GT vs PBKS IPL 2026: अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में सही साबित किया।

GT vs PBKS IPL 2026: खराब शुरुआत से दबाव में पंजाब

पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। प्रियांश आर्या और कूपर कोनली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (15) और नेहल वढेरा भी सस्ते में आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 19 रन का योगदान दिया।

GT vs PBKS IPL 2026: शेडगे-स्टोइनिस की अहम साझेदारी

मध्यक्रम में सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्हें मार्कस स्टोइनिस (40 रन) का अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। बता दें कि, पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और 8 में से 6 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस 9 में 5 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन