गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

यहां हवलदार ही शराब तस्करी करते पकड़ाया, आरोपी से 50 लीटर शराब जब्त

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 ओडि़शा का शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की हो रही थी तैयारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ एक हवलदार शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है। आरोपी हवलदार के पास से पुलिस ने 50 लीटर शराब बरामद की है। शराब तस्करी करते हवलदार के गिरफ्तार होने की खबर पर विभाग में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार किये गए हवलदार का नाम वृन्दानंद भोई है। आरोपी हवलदार महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कार्पियो वाहन में ओडि़शा की तरफ से शराब की तस्करी कर के महासमुंद जिले के सरायपाली आ रहा था।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार पहिया गाड़ी में उड़ीसा से भारी मात्रा में शराब तस्करी कर महासमुंद लाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाइवे 53 पर वाहन चेकिंग शुरु कर दी। इसी दौरान पहुंची स्कार्पियों की चेकिंग करने पर पुलिस ने गाड़ी के भीतर से जरकिन में रखी 50 लीटर शराब बरामद किया।

शराब के साथ ही हवलदार वृन्दानंद भोई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी हवलदार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं इस मामले में महासमुंद एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि चेकिंग के दौरान गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें हमारे खुद का सिंघोड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल वृंदावन भोई और उसके साथ 60 लीटर की सिल्वर कलर की जरकिन को जप्त किया गया।

और पूछताछ में वहां स्वीकार किया गया कि यह दारू सिंघोड़ा थाने का सरहदी गांव डोंगारक्सा से वह ला रहा था। और वहां अपने खुद के गांव प्रेतन डीह में पंचायत चुनाव में सरपंच को देने वाला था। इस तरह से उस आरक्षक को रात में ही गिरफ्तार किया गया। और आज सुबह वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन