Trp breaking news

बिलासपुर । बिलासपुर शहर एरिया में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत के बाद स्वाइन फ्लू के मरीजों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्लम एरिया में जाकर घर-घर सर्वे कर रही है। दो दिन में टीम ने एक हजार मकानों में सर्वे किया। इस दौरान स्वाइन फ्लू के 20 संदेही मिले हैं, जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए CIMS के वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। वहीं, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

16 बिस्तर रखे हैं गए रिजर्व

जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलते ही विभाग ने जिला अस्पताल और सिम्स में इन मरीजों के लिए अलग से बिस्तरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को यह आदेश दिए गए हैं कि, स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज मिलते ही विभाग को तत्काल सूचना दें। जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड संचालित हो रहा है। वहीं, सिम्स में छह बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

बता दें कि राजधानी रायपुर के साथ ही बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के लिए स्लम एरिया में भेजा जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।