भगोड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़ी याचिका पर आज ब्रिटेन में सुनवाई

लंदन। भारत के बैंकों को 14 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

नीरव ने ब्रिटेन की अदालत के जारी किए प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। एक बार पहले भी भगोड़े कारोबारी की याचिका खारिज हो चुकी है।

लंदन हाईकोर्ट के जज ने अपील के लिए प्रस्तुत कागजात पर निर्णय लिया और कहा था कि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करने के लिए मोदी के भारत प्रत्यर्पण के पक्ष में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने का कोई आधार नहीं है।

See also  BIG BREAKING : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने सुभाष शर्मा को किया गिरफ्तार, 10 दिन की मिली कस्टडी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।