बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश से बुरा हाल है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच 23 साल की एक स्कूटी सवार युवती की करंट लगने से मौत हो गई।

सड़कों पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों की मुसीबत हो रही है। यहां तक लोगाें को सुरक्षित निकालने नाव तक चलानी पड़ी हैा मंगलवार को कई आईटी पेशेवर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दफ्तर पहुंचे।

बताया गया है कि सड़कों पर जमा पानी में फिसलने से युवती अखिला स्कूटी समेत बिजली के खंभे के पास गिर गई। खंभे से फैले करंट लगने के कारण अखिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

See also  केंद्र का SC को जवाब- कोरोना मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देना मुमकिन नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।