गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

हादसाः यहां एसपी बंगले के सामने खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, सवार 3 युवकों की मौत, शादी समारोह में जा रहे तीनों युवक

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलरामपुर। जिले के चांदो रोड में एसपी के बंगले के सामने एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार 3 युवकों को मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में मरने वालो में बलरामपुर निवासी राहुल रजक (18 वर्ष), ग्राम टांगरमहरी निवासी विष्णु (18 वर्ष), टांगरमहरी निवासी सूरज प्रजापति (18 वर्ष) है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। स्कार्पियों क्रमांक सीजी 13 एएफ 6431 में चार युवक सवार होकर ग्राम ओबरी से अमडण्डा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी जिला मुख्यालय के चांदो रोड में एसपी बंगले के सामने अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार की हालत को देखकर आंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी रफ्तार में रही होगी, क्योंकि स्कॉर्पियों के परखच्चे तक उड़ गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन