मुंबई। मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसा थप्पड़ मारा की उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 35

वर्षीय सीता प्रधान सार्वजनिक शौचालय के पास किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही थी जिसे

देख उसके प्रेमी राजू पुजारी याल्लपा को इतना गुस्सा आया की उसने सीता को थप्पड़ मार दिया।

 

याल्लपा का थप्पड़ इतना जोरदार था कि सीता तुरंत जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई, जिसके

बाद उसे फौरन घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

याल्लपा ने बताया कि सीता प्रधान को अन्य पुरुष से बात करते देख वो सहन नहीं कर पाया और गुस्से

में उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे वो बेहोश हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

 

मामला दर्ज, प्रेमी गिरफ्तार

मानखुर्द पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन बोहाडे ने बताया कि इस संबंध में आकस्मिक

See also  पुलिस अधिकारी ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल

मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके

बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी यालप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की जांच की

जा जारी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।