गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

यहां भांजी की शादी के लिए मामा ने दिए पांच क्विंटल प्याज, बोले – गिफ्ट से कम नहीं

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। प्याज के भाव इस समय आसमान छू रहे हैं। कहीं 80 तो कहीं प्याज 100 रुपए

प्रति किलोग्राम बिक रहा है। ऐसी महंगाई में एक मामा ने अपनी भांजी की शादी में ऐसा अनोखा

काम किया जिसे लेकर ये शादी चर्चा में आ गई है। दरअसल हरियाणा के रोहतक जिला के लाखनमाजरा

गांव के पूर्व सरपंच जगपाल राठी उर्फ कुल्फी पहलवान ने बड़े भाई जयपाल राठी के साथ अपनी भांजी

का भात अनोखे तरीके से भरा है।

 

 

कुल्फी पहलवान ने खेड़ी महम गांव में भांजी की शादी में भात की रस्म अदा की। उन्होंने सभी नेग

जोग, दान आदि के साथ भात भरा और साथ में पांच क्विंटल प्याज दान में दिए। इसे लेकर पूरे गांव

में चर्चा है। कुल्फी पहलवान का कहना है कि महंगाई इस दौर में प्याज एक मुद्दा बना हुआ है इसलिए

उन्होंने अपनी भांजी की शादी में पांच क्विंटल प्याज देने का फैसला लिया ताकि शादी में प्याज की कमी

ना रहे।

 

कुल्फी पहलवान लाखनमाजरा गांव के सरपंच रहे हैं वहीं उनकी पत्नी विजया राठी ब्लॉक समिति की अध्यक्ष

रही हैं। कुल्फी पहलवान ने जब पांच क्विंटल प्‍याज देने की बात कही तो भात की रस्‍म के दौरान मौजूद सभी

की हंसी छूट गई मगर फिर सभी ने सराहना भी की।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन