शामली। यूपी के शामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक 31 तारीख से शामली के जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती था और उसे कोरोनावायरस के लक्षण थे, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। लेकिन, उससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला जनपद शामली के जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वर्ल्ड का है।  मृतक शामली के नानूपूरा का रहने वाला था जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष और जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में 10 और लोग भर्ती हैं जिन्हें भी कोरोनावायरस के लक्षण के चलते क्वॉरेंटाइन किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।