गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल, चालक फरार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पोंच के पास एक अनियंत्रित यात्री बस के पलटने से तकरीबन आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र ट्रेवल्स कंपनी की बस बलौदा से चांपा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ग्राम पोंच के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत यह थी कि बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे।

बस में करीब 7 से 8 लोग सवार थे जिन्हें चोंटे आई है। जिन्हें इलाज के लिए बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

इधर इस मामले में बलौदा थाना प्रभारी एसएस राजपूत ने बताया कि बस में 7-8 लोग सवार थे, जिन्हें चोंटे आई है। सभी को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने पर बस चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन