ब्रेकिंग: रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, रायपुर में बाइक लूट का दुर्ग में दिया दूसरी घटना को अंजाम, शंकर नगर सेक्टर-2 पुलिस की रेड

रायपुर। राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर को दुर्ग पुलिस ने युवती से लूट के मामले में उसके रायपुर स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात शक्ति नगर इलाके से बाइक को लूट कर दुर्ग जिले में जाकर पुनः नगदी की लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर युवक की तलाश में दुर्ग पुलिस ने आज रायपुर में उसके ठिकाने पर दबिश दी थी।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश सलमान अली उर्फ गिद्दी बताया गया है। सलमान पर यह आरोप है कि उसने कल देर रात बुलेट बाइक CG 04 MX 8055 के मालिक बब्बू गुप्ता से मारपीट करते हुए बाइक को लूट फरार हो गया था, जिसकी सूचना बब्बू ने खम्हारडीह थाना पुलिस को दी। इसके बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे आरोपी सलमान के साथियों ने बब्बू को शक्ति नगर जाकर बाइक वापस कर दी।

देर शाम दुर्ग पुलिस जब बुलेट के मालिक बब्बू का लकेशन ट्रेस कर पहुँची तो मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद दुर्गा मैदान,सेक्टर-2 शंकर नगर से आरोपी सलमान को गिरफ़्तार किया गया।

जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सलमान ने गुरुवार सुबह 7 बजे युवती को चाकू दिखाकर 4700 रुपयों की लूट के वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद अब वह पुलिस टीम की गिरफ़्त में आ चुका है। पूरे मामले का खुलासा कल किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।