Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड से हारा भारत, सेमीफाइनल की राह मुश्किल, मगर उम्मीद अभी बाकी है, पढ़ें पूरी खबर
Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड से हारा भारत, सेमीफाइनल की राह मुश्किल, मगर उम्मीद अभी बाकी है, पढ़ें पूरी खबर

Hockey World Cup 2026: एम्सटेलवीन। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने तीन क्वार्टर तक मजबूत डिफेंस के दम पर नीदरलैंड को रोके रखा, लेकिन आखिरी 14 मिनट में तीन गोल गंवाने से मैच उसके हाथ से निकल गया।

पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने नीदरलैंड को लंबे समय तक गोल से दूर रखा, लेकिन 41वें मिनट में मेजबान टीम ने पहला गोल कर बढ़त बना ली।

चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड ने 51वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके एक मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया और वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि 55वें मिनट में नीदरलैंड ने तीसरा गोल कर भारत की उम्मीदें खत्म कर दीं।

इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। पूल ई में नीदरलैंड 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंग्लैंड 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत का अब अर्जेंटीना से मुकाबला बाकी है।

See also  अंतागढ़ टेपकांड: SIT की वाइस सैंपल लेने वाली याचिका कोर्ट में खारिज

भारत को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए अर्जेंटीना का इंग्लैंड को हराना और फिर खुद अर्जेंटीना को हराना होगा। साथ ही नीदरलैंड को भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। ऐसी स्थिति में भारत, इंग्लैंड और अर्जेंटीना के 3-3 अंक हो सकते हैं और फिर गोल अंतर के आधार पर सेमीफाइनल की टीम तय होगी।