ब्रेकिंग: गृह मंत्री अमित शाह, CM भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, हाईलेवल ​मीटिंग में तय होगी नक्सलियों के खात्में की रणनीति
ब्रेकिंग: गृह मंत्री अमित शाह, CM भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, हाईलेवल ​मीटिंग में तय होगी नक्सलियों के खात्में की रणनीति

रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि बीजापुर के तर्रेम में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। हमले में 31 जवान घायल हुए हैं।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल बांसागुडा जाएंगे। जहां जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। इसके बाद गृह मंत्री शाह हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अधिकार शामिल होंगे। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी रणनीति तय होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।