गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

नक्सल मामले की मीटिंग में हिस्सा लेने कल रायपुर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भाजपा कार्यालय में भी लेंगे पार्टी नेताओं की बैठक

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार 28 जनवरी को राजधानी रायपुर आएंगे। यहां वे नक्सल मामले में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हो रही बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक श्री शाह यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की भी बैठक लेकर चर्चा करेंगे। दौरे को लेकर भाजपा ने पार्टी स्तर पर की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

श्री शाह यहां नक्सल मामले को लेकर मीटिंग के बाद करीब डेढ़ घंटे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक लेंगे। वे प्रदेश कार्यालय के सभागार में अलग-अलग समाज प्रमुखों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। यहां वे सीएए सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे।

गृह मंत्री श्री शाह सुबह करीब साढ़े नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बगेल सहित बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेता और अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। श्री शाह एअरपोर्ट से सीधे निजी होटल जाएंगे, जहां नक्सल मामले को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक लेंगे।

वे दोपहर करीब सवा तीन बजे बैठक से निकलकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां वे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सभा को संबोधित करेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन