अंबिकापुर में फिर गुंडागर्दी, कार सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही नर्स को मारी टक्कर, सरे आम चौक पर पिटाई

अंबिकापुर। अंबिकापुर में कल देर शाम हुई घटना में शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। बीच शहर में एसपी बंगला के पास ही कार सवार बदमाशों ने एक फीमेल नर्स से बदतमीजी की ।

नशे में धुत बदमाशों ने पहले तो स्कूटी से जा रही नर्स को टक्कर मारी, जब वह सड़क पर गिर गई तो उसे घसीट कर चौक तक ले गए और पीटते रहे। किसी तरह उसने डॉक्टर को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। खास बात यह रही कि इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। उसके बाद आरोपी भाग निकले।

जानकारी के अनुसार मिशन चौक स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में काम करने वाली नर्स स्कूटी से घर जा रही थी। आकाशवाणी चौक पर सिग्नल रेड होने से वह रुक गई। इस बीच मिशन चौक ओर से सफेद रंग की क्रेटा कार में बदमाश पहुंचे और नर्स की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दिया।

See also  खुले में जहरीले कीटनाशक, घटिया सामग्रियों की आपूर्ति के मामले में बीज निगम घेरे में

इससे पहले नर्स कुछ समझ पाती बदमाश कार से बाहर निकले और स्कूटी से उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद घसीट कर चौक के बीचोंबीच ले गए। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया।

नर्स ने किसी तरह अपने मोबाइल से क्लीनिक में कॉल कर जानकारी दी। वहां के डॉक्टर पहुंचे और विरोध करते हुए नर्स को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ युवा जमा होने लगे तो बदमाश वहां से कार में बैठकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।