बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP News

House Arrest : पूर्व विधायक गुलाब कमरो हाउस अरेस्ट! भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को दिखाने जा रहे थे काला झंडा, देखे वीडियो…

House Arrest : पूर्व विधायक गुलाब कमरो हाउस अरेस्ट! भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को दिखाने जा रहे थे काला झंडा, देखे वीडियो…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। House Arrest : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के मनेन्द्रगढ़ आने से पहले शहर का सियासी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुलाब कमरो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काला झंडा दिखाने के लिए अपने समर्थकों के साथ निकलने की तैयारी कर रहे थे।

कांग्रेस नेताओं की घर से गिरफ्तारी

पुलिस ने सिर्फ पूर्व विधायक ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को भी घर से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में थे, जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए पहले से ही यह कार्रवाई की है।

भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर तनाव

भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव मनेन्द्रगढ़ पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। कांग्रेस की ओर से यह आरोप लगाया जा रहा है कि प्रशासन ने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नेताओं को बेवजह रोका और गिरफ्तार किया है।

अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

भाजपा के उच्चस्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रख कर संभावित टकराव रोकने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

House Arrest : भाजपा के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के विरोध और पुलिस कार्रवाई ने मनेन्द्रगढ़ का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचने का समय नजदीक आ रहा है, स्थिति और भी तनावपूर्ण होती जा रही है।