गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मानव तस्करीः इस जिले में पुलिस ने 14 बच्चों को छुड़ाया, दो गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

छुड़ाए गए बच्चों को बाल संरक्षण समिति सुकमा भेजा गया

सुकमा। सुकमा जिले के कोटो थाना के पुलिस ने मजदूरी के लिए आंध्रप्रदेश और ओडि़शा ले जा रहे

14 बच्चों को छुड़ाने में सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दोनों मानव तस्कर आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर इन बच्चों को आंध्रप्रदेश और ओडि़शा में

मजदूरी कराने के लिए ले जा रहे थे।

 

पुलिस ने बताया कि छुड़ाए गए बच्चों की उम्र 9 से 17 साल के बीच है। सभी बच्चों को ओडि़शा से मजदूरी

कराने के उद्देश्य से नीलीपाका आन्ध्र प्रदेश लेकर जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए ठेकेदार का नाम

कन्ना कोमि पिता स्व गंगा (20) जाति कोया मुरिया, उदयगिरी (रवागडा) कलदापल्ली थाना पोडिया जिला

मलकानगिरी और सिंगा वेट्टी पिता स्व देवा (23) जाति कोया मुरिया उदयगिरी (रवागुडा) कलदापल्ली

थाना पोडिया जिला मलकानगिरी है।

 

रेस्क्यू किए गए बच्चों को संरक्षण अधिकारी रविन्द्र घृतलहरे के माध्यम से बाल संरक्षण समिति सुकमा भेजा

गया है। जहां से वैधानिक कार्रवाई के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दी जाएगी। वहीं पकड़े गए

ठेकेदारों को जिला श्रम विभाग को सौंपा गया है। बता दें कि इससे पूर्व 4 जनवरी को 6 नाबालिक बच्चों को

बाल मजदूरी के लिए लेकर जाते हुए पकड़ा गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन