हैदराबाद। हैदराबाद में हुई वेटनरी महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या से लोगों में गुस्सा कदर बढ़ गया है कि

जिस थाने में चारों आरोपियों को रखा गया था उस थाने को भीड़ ने घेर लिया। गुस्साई भीड़ आरोपियों को

निकालने की मांग कर रही थी। इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर चप्पलें भी फेंकी।

 

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को हैदराबाद के शादनगर

पुलिस स्टेशन में रखा गया था। नाराज लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो सैंकड़ों की तादाद

में भीड़ थाने पहुंच गई और उसका घेराव कर डाला। गुस्साई भीड़ आरोपियों को निकालने की मांग कर

रही थी।

 

इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर चप्पलें भी फेंकी। बता दें कि शनिवार सुबह ही चारों आरोपियो को

थाने में लाया गया था। लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। हालात

See also  Biography of Subrata Sahu :: IAS सुब्रत साहू का जीवन परिचय (जीवनी), जानें इनके बारे में

अनियंत्रित होने के बाद आरोपियों को चंचलगुडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करना पड़ा है।

 

देखें वीडियो….


 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।