नई दिल्ली। राजीव बंसल एयर इंडिया के नये सीएमडी होंगे। 1988 बैच के IAS अफसर राजीव बंसल नागालैंड कैडर के IAS हैं। बंसल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। ये नियुक्ति तब हुई है, जब एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अश्वनी लोहानी का एक साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एअर इंडिया के सीएमडी के रूप में बंसल की नियुक्ति को मंजूरी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवाशीष पांडा को नया वित्त सेवा सचिव बनाया गया। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी। पांडा उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अभी वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  कल जी-20 सम्मलेन में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, कोरोना से लड़ने का बनेगा एक्शन प्लान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।