BREAKING : केंद्र में संयुक्त सचिव बनाए गए IAS सोनमणि बोरा, प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव, अविनाश चंपावत को अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। भारत सरकार से डेपुटेशन मिलने के बाद संसदीय कार्य सचिव सोनमणि बोरा को छत्तीसगढ़ सरकार ने रिलीव कर दिया है। प्रदेश में संसदीय कार्य सचिव के रूप में सेवा दे रहे सोनमणि बोरा अब भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार ने उनकी जगह अविनाश चंपावत को संसदीय कार्य सचिव की जिम्मेदारी दी है।


1999 बैच के आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके है। इसके साथ राजभवन में भी सचिव के पद पर पदस्थ रहे हैं। बोरा से पहले अमित अग्रवाल, रीचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील, सुबोध सिंह, रीतू सेन, डाॅ. रोहित यादव, अमित कटारिया, मुकेश बंसल भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।