नई दिल्ली। अगर आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको आगामी दो दिन यानि चार और पांच सितंबर डिजिटल रूप से इंटरनेट की सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसका अलर्ट बैंक ने जारी भी कर दिया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि इस दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने सभी जरूरी काम इन तिथि से पहले निपटा लें। बाकी कार्य 5 सितंबर के बाद ही करें। इसके अलावा एसबीआई ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए ग्राहकों की असुविधा के लिए खेद जताया है।
बैंक ने ये भी कहा है कि इस दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने सभी जरूरी काम इससे पहले निपटा लें या फिर इसके बाद ही सभी जरूरी काम शुरू करें।इस बावत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है
https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1433738574529122304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1433738574529122304%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Fbusiness%2Farticle%2Fsbi-alerts-crores-of-customers-you-will-not-be-able-to-use-these-services-of-bank%2F361677
असुविधा के लिए खेद भी जताया है
एसबीआई ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है, बैंक समय-समय पर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का मेंटेनेंस करता रहता है गौर हो कि इससे पहले भी भारतीय स्टेट बैंक की सेवाएं मेंटेनेंस गतिविधियों की वजह से बाधित रही थीं जिसकी जानकारी भी पूर्व में बैंक ने दी थी। एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग के अलावा यूपीआई और योनो ग्राहकों की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा है।Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
