टीआरपी डेस्क। इन दिनों 24×7 शिफ्ट में काम करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा बड़ी संख्या में

लोगों को नाइट शिफ्ट में काम करना पड़ता है या फिर हर हफ्ते उनकी शिफ्ट और शेड्यूल में बदलाव होता

रहता है।

 

यानी कभी मॉर्निंग शिफ्ट तो कभी इवनिंग तो कभी नाइट। ऐसे में अगर आप भी इस तरह के शेड्यूल में काम

करते हैं तो न सिर्फ आपको मोटापा और डायबीटीज का जोखिम अधिक है बल्कि यह बदलती शिफ्ट आपको

मानसिक रोगी भी बना सकती है।

इन ​बीमारियों का खतरा

डिप्रेशन और चिंता

ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि शिफ्ट में काम करने वालों को

डिप्रेशन और चिंता होने की संभावना 33 प्रतिशत अधिक थी। विशेष रूप से उन लोगों की तुलना में जो नाइट शिफ्ट

में काम नहीं करते थे या फिर वैसे लोग जो 9 से 5 बजे वाली शिफ्ट करते थे।

See also  VIDEO- देखें कैसे धुंआ-धुंआ हो गई शारजाह UAE की 48 मंजिला इमारत

 

मानसिक बीमारियों का खतरा

इसके अलावा शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना भी

28 प्रतिशत अधिक होती है। यह परिणाम पिछले 7 अध्ययनों में शामिल 28 हजार 438 प्रतिभागियों की जांच

करने के बाद सामने आया है।

 

चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग

स्टडी में शामिल विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार शिफ्ट में बदलाव होने से हमारे सोने और जागने की आदत पर असर

पड़ता है और हमारा शरीर इस सोने-जागने की आदत में बार-बार हो रहे इस बदलाव को नहीं झेल पाता। जिससे लोगों में

चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसके अलावा यह मूड स्विंग और सामाजिक अलगाव का कारण भी बनता है जिससे परिवार

और दोस्तों से रिश्ते प्रभावित होने लगते हैं।

 

डायबीटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम

जापान में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि वैसे लोग जो शिफ्ट में काम करते हैं उन्हें डे वर्कर्स की तुलना में

See also  CG Election 2023: जगदलपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव

डायबीटीज होने का खतरा 50 प्रतिशत अधिक था। साथ ही ऐसे लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम जिसमें कई तरह की हेल्थ

प्रॉब्लम्स जैसे- हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर, मोटापा और अनहेल्दी कलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या शामिल है।

 

व्यायाम करें, परिवार के लिए निकालें समय

शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि व्यायाम के लिए समय निकालने, दिन के उजाले के दौरान बाहर जाने और परिवार-

दोस्तों के साथ समय बिताने से सामाजिक अलगाव को सीमित करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।