IGKV paper leak मामले में बड़ा खुलासा, बंद लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा से स्कैन कर लीक हुआ था पेपर, 11 हजार में बेचा गया था छात्रों को
IGKV paper leak मामले में बड़ा खुलासा, बंद लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा से स्कैन कर लीक हुआ था पेपर, 11 हजार में बेचा गया था छात्रों को

IGKV paper leak case: रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुर्ग में एक निजी कालेज के प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे इंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन करके पेपर लीक किया। इसके बाद कंटेंट को हाथ से लिखकर छात्रों को 11-11 हजार रुपए में बेच दिया। पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।

मास्टरमाइंड निजी कॉलेज में प्रोफेसर

मास्टरमाइंड प्रोफेसर का नाम योगेश सोनकेसरिया है। वह दुर्ग जिले के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में साल 2019 से प्रोफेसर है। पिछले करीब एक साल से वह अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आने वाली परीक्षाओं के पेपर लेने के लिए रायपुर कृषि महाविद्यालय आता था। 17 अगस्त को योगेश उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय आया था।

इसी दौरान उसने आने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लिए। सभी पेपर कॉलेज में रखने के बाद उसने 20 अगस्त की परीक्षा के कीटशास्त्र विषय के पेपर वाला लिफाफा अपने घर ले गया। योगेश ने घर पर लिफाफे में छेद करके एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर का वीडियो बना लिया। पेपर को अपने कॉलेज के छात्रों को 11 हजार रुपए में बेच दिया। बता दें कि पेपर लीक की जानकारी कवर्धा कृषि कॉलेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ई-मेल के जरिए मिली। इसके बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

See also  ऑटिज्म के इस भारतीय छात्र  को नहीं मिल स्कूल में दाखिला, अब मिल रही है सराहना