Coronavirus Cases in India: कोरोना के नए मामलों में उछाल! एक्टिव मरीज 83 हजार के पार, 38 लोगों ने गंवाई जान
Coronavirus Cases in India: कोरोना के नए मामलों में उछाल! एक्टिव मरीज 83 हजार के पार, 38 लोगों ने गंवाई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ Corona in Chhattisgarh में बीते 24 घंटों में 58 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 232 हो गई है। यह मार्च के बाद मिली कोरोना मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इस आंकड़े पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है, कोरोना की चौथी लहर का खतरा टालने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंहदेव ने कहा, लोगों में कोरोना के प्रति सजगता में कमी आई है। सार्वजनिक जगहों पर सावधानी नहीं बरती जा रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में प्रकरणों में ढाई से तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह में 71 मामलों की तुलना में इस सप्ताह 193 मामले आए।

टी.एस. सिंहदेव

सिंहदेव ने कहा, जिन्होंने कोरोना का टीका अभी भी नहीं लगवाया है वह सभी टीका अवश्य लगावा लें। 12 से 15 साल आयु वर्ग के बच्चे और 15 से 18 साल के बच्चों के साथ ही 60 वर्ष के ऊपर के लोग जिन्हें बूस्टर डोज की प्राथमिकता है वह सभी अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें।

See also  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को जाते लोगों पर लाठीचार्ज, एक की मौत

देखे जिलेवार आंकड़ें

रायपुर- 19
दुर्ग – 10
राजनांदगांव – 06
बेमेतरा – 03
कबीरधाम – 03
बलौदा बाजार – 02
महासमुंद -01
सरगुजा – 02
कोरिया -02
बलरामपुर -01
बिलासपुर – 03
रायगढ़ – 02
कोरबा – 04
शेष जिलों में शून्य

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।