कवर्धा। छत्तीसगढ़ में टिड्डियों के दल की दस्तक के बाद एक नयी चुनौती सामने खड़ी हो गयी है. कवर्धा के खारा के जंगल से टिड्डी दल के दो दलों में बंटने की खबर आ रही है। टिड्डियों के एक दल ने पंडरिया ब्लॉक के चियाडांड गांव में डेरा डाल रखा है। गांव में कीड़े मारने की टीम मौके पर मौजूद है। कीड़ों का लोकेशन ट्रेस करने में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक टिड्डी दल हवा की दिशा के अनुसार मुंगेली के लोरमी ब्लॉक के डिंडोरी गांव की ओर बढ़ रहा है। इन टिड्डियों का दल लगभग तीन किलो मीटर के दायरे में फैला है। वहीं दूसरा दल जिले के धानीखुंटा घाट में देखा गया है। दल की राजनादगांव जिले की ओर जाने की आशंका है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  झंडा ऊंचा रहे हमारा: श्रीनगर सचिवालय में अब 2 झंडे नहीं, शान से लहरा रहा सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।