छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट कर वाहन को उड़ाया, 12 ग्रामीण घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह आईईडी ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 12 ग्रामीण घायल हो गए हैं।

पल्लव ने बताया कि आज सुबह बोलेरो वाहर में सवार होकर कुछ ग्रामीण नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा थे। सुबह करीब 7.30 बजे वाहन घोटिया गांव के पास पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा और 12 ग्रामीण घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन हालत गंभीर है। जबकि अन्य घायल ग्रामीणों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पल्लव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ​अभियान जारी है।

See also  Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।