खरगोन। शहर के सहकार नगर में एक ही परिवार के आठ लोगों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित लोगों को इंदौर रेफर किया है। इनमें 13 से लेकर 75 वर्ष तक के सदस्य शामिल हैं।

खरगोन में एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित,दक्षिण अफ्रीका से लौटकर दिल्ली मरकज मेें हुआ था शामिल

बता दें कि इसी परिवार के एक 49 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया था। यह व्यक्ति पत्नी के साथ दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली मरकज गया था और वहां से खरगोन लौटा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के अन्य सदस्य और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे थे।
इनके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 12 हो गई है। बताया जाता है कि जिस परिवार के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं, उस परिवार में एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। जिनकी मृत्यु हुई है, उस महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।