सुबह-सुबह गौरा चौरा बस्ती में घुसे जंगली हाथी, हमले में बुजुर्ग की मौत, घरों में दुबके लोग

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तुमगांव में रविवार सुबह जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 4 बजे तुमगांव नगर के गौरा चौरा बस्ती में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान 68 वर्षीय रहिपाल पटेल उसकी चपेट में आ गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।