जशपुरनगर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जशपुरनगर के समीप डूमरटोली में

लावानदी पर बने एनीकट में मत्स्य बीज छोड़कर जिले के नदी नालों में मत्स्य संचयन कार्यक्रम का

शुभारंभ किया। मत्स्य संचयन एवं विकास कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के नदी नालों में बने स्टॉप डेप,

एनीकट, डायवर्सन आदि संरचनाओं में मत्स्य की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है ताकि नदी नालों में

मत्स्याखेट करने वाले मछुवारों को जीवन यापन के लिए रोजगार मिलता रहे।

 

जशपुर जिले के सभी नदी नालों में जहां मत्स्य पालन के लिए अनुकूल परिस्थितियां एवं संरचनाएं

उपलब्ध है। वहां मत्स्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत मछली बीज छोड़े जाएंगे।

 

कलेक्टर क्षीरसागर एवं डूमरटोली के सरपंच सोहन राम भगत ने आज शाम मत्स्य विभाग के इस

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डूमरटोली एनीकट के ऊपरी हिस्से में 1 लाख मत्स्य बीज छोड़कर

किया। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य पालन डी.के.इजारदार, एफओ पैंकरा, मत्स्य निरीक्षक

नेताम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। सहायक संचालक इजारदार ने बताया कि इस योजना के तहत्

See also  CG News:नगरीय प्रशासन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

विभिन्न एनीकट एवं स्टॉप डेम में आगामी एक सप्ताह के भीतर मत्स्य बीज का संचयन किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।